श्रीनाथ कम्प्यूटर ई-मित्र का शुभारंभ
पाली. भगवतीहैंडलूम के पास सूरजपोल मार्केट में श्रीनाथ कम्प्यूटर एंड ई-मित्र का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। संचालक नटवर गोपाल अरोड़ा ने बताया कि ई-मित्र में ग्राहकों की सुविधा के लिए पानी, बिजली टेलीफोन के बिल भरे जाएंगे। इसके साथ ही मूलनिवास प्रमाण-पत्र, अल्पसंख्यक, प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, नेट बैंकिंग, पानी बिजली फाइलों की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी।