पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्तिरस से सराबोर हुए श्रद्धालु

भक्तिरस से सराबोर हुए श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. रामदेवरोड रजत नगर स्थित माताराणी भटियाणी मंदिर में गुरुवार को एक शाम माताराणी भटियाणी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। माजीसा के झाड़जी कन्याबाई के सानिध्य में आयोजित इस भजन संध्या में गायक कलाकार महेंद्र सिंह राठौड़ ने माताजी पधारो म्हारे आंगणिये, अंबा रो अगवानी भैरूजी, आवानी पधारोनी माजीसा सहित कई कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने लग गए। पूरी रात माजीसा के जैकारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन समिति के राजूभाई मांगीलाल चौधरी ने बताया कि भजन संध्या में उपस्थित अतिथियों का स्वागत भी किया गया। भजन संध्या को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया।

> पाली. माताराणी भटियाणी मंदिर में आयोजित भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु।