- Hindi News
- प्रतियोगिता में कॉलेज छात्रों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता में कॉलेज छात्रों ने दिखाया दमखम
लॉकॉलेज छात्रसंघ की ओर से आयोजित खेल सप्ताह के तहत मंगलवार को कॉलेज परिसर में छात्र - छात्रा वर्ग के रस्सा कस्सी लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रसंघ खेल सचिव पुलकित शर्मा ने बताया कि खेल सप्ताह के दूसरे दिन लंबी कूद प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में ओमसिंह, घनश्याम, राकेश चौहान तथा छात्रा वर्ग में काजल मीणा, आशा मीणा दुर्गा क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पंजा प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में राकेश चौहान, राजेन्द्र, अभिषेक सुखाडिय़ा तथा छात्रा वर्ग में अंशु राठौड़, किरण मीणा उषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। दिन के अंत में रस्सा कस्सी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में छात्र वर्ग में द्वितीय वर्ष के समूह ने प्रथम तृतीय वर्ष को 2-1 से हराया। वहीं छात्रा वर्ग में जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका प्राचार्य तपन पुरोहित ने निभाई। शर्मा ने बताया कि बुधवार को कॉलेज में क्रिकेट, मेहंदी रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल सप्ताह को सफल बनाने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण पटेल, उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह कुंपावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पीयूष बसंत शर्मा, पूर्व सचिव जसवंत राठौड़, हिमेश चौहान, नरेन्द्र जाट, पायल पर्श्वानी, नीलम मीणा, रुचिता बोहरा हर्षलता सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
प्रतियोगिता में जोर-आजमाइश करती स्टूडेंट्स।