सीसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन आज
मंडियारोड की दूसरी तरफ की टूटी सड़क के निर्माण का बुधवार को भूमिपूजन होगा। विधायक ज्ञानचंद पारख और चेयरमैन मंडियारोड पर बनने वाले इस सीसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। पिछले बोर्ड ने औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से सबसे व्यस्त माने जाने वाले मंडिया रोड के एक तरफ की सड़क को ही सीसी सड़क बनवाया था, लेकिन इसके चलते दूसरी तरफ से आने वाले वाहन चालकों को हो रही परेशानी के मद्देनजर इसके काम को भी पूरा किए जाने का फैसला किया गया है।
करीब70 लाख की लागत से बन रही है सड़क : करीबएक किलोमीटर की लंबाई वाली इस सीसी सड़क के निर्माण पर 70 लाख रुपए की लागत आएगी। पहले दस दिन इस सड़क के निर्माण से पहले यहां खुदाई का कार्य होगा उसके बाद इस पर सीसी सड़क बिछाई जाएगी। इस पूरे कार्य में दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है।
मंडिया रोड सड़क का भूमि पूजन विधायक चेयरमैन करेंगे
भास्कर ने उठाया था मुद्दा
मंडियारोड की सड़क तीन साल में दो बार बन चुकी है। घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने के कारण यह सड़़क कुछ ही महीने के बाद क्षतिग्रस्त हो जाती थी। इसको लेकर कई बार भास्कर ने समाचार प्रकाशित किए। साथ ही इस क्षेत्र के रहवासियों तथा दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। रीकाे, पीडब्ल्यूडी तथा नगरपरिषद के क्षेत्राधिकार में आने के कारण इस सड़क का निर्माण कार्य अटक रहा था। रीको पीडब्ल्यूडी अपने पास बजट नहीं होने का कहते हुए निर्माण कराने से हाथ खींच लिए थे।