पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांपा सरपंच के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज

सांपा सरपंच के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरथाने में सांपा ग्राम पंचायत की सरपंच के खिलाफ शिक्षा के फर्जी दस्तावेज पेश कर चुनाव लड़ने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पराजित प्रत्याशी सोनल प|ी महेंद्र कुमार मेघवाल ने कोर्ट में इस्तगासे के जरिए यह मामला नवनिर्वाचित सरपंच मूमादेवी दमामी, उनके पति गणपत लाल तथा अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है। इस्तगासे में आरोप लगाया है कि निर्वाचित सरपंच अनपढ़ है और उसने कूटरचित तरीके से आठवीं की फर्जी अंकतालिका बनवाकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। इसके बाद वह चुनाव जीत गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।