- Hindi News
- खेत में अकेली देख महिला से दुष्कर्म का प्रयास
खेत में अकेली देख महिला से दुष्कर्म का प्रयास
पाली | सदरथाना क्षेत्र के टेवाली खुर्द गांव में खेत में अकेली देख महिला से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। सूचना पर थाने से पुलिस दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। मौके पर जमा हुई ग्रामीण महिलाओं ने आरोपी द्वारा आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम भेजी है।
पुलिस के अनुसार टेवाली गांव की एक महिला मंगलवार शाम को खेत से अकेली अपने घर की और लौट रही थी। इस दौरान बाइक लेकर वहां आए भीमसिंह राजपुरोहित ने अकेली देख महिला से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास खेतों से और लोग भी जमा हो गए तो आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरोपी की तलाश की, लेकिन वह भूमिगत हो गया।