पाली| डिस्कॉमकी ओर से विद्युत उपकरणों के रखरखाव कार्य चलाए जाएंगें। इसके चलते शहर के कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते बुधवार को रीको चतुर्थ औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी कॉलोनियों में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।