पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 16 से

अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 16 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| डीपीसीसे पदोन्नत हुए वरिष्ठ अध्यापकों का 16 फरवरी से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान सामाजिक विज्ञान के डीपीसी से पदोन्नत अध्यापकों के साथ पूर्व में कार्यरत अध्यापकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।



अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों में गुणवत्ता के साथ अध्यापन करवाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर जिले के विभिन्न उच्च माध्यमिक स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य गुणवत्ता के साथ अध्यापन कार्य में दक्षता आना, शिक्षकों को समसामयिक ज्ञान से अवगत करवाना शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार आना सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

50-50 के समूहों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए समय-समय पर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। 16 फरवरी से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में अध्यापकों के 50-50 के समूह बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण देने के लिए दक्ष प्रशिक्षकों का भी प्रशिक्षण बीकानेर,जयपुर उदयपुर में चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकोंं के ज्ञान में वृद्धि करने के लिए के लिए प्रोजेक्टर का उपयोग के साथ नई तकनीक के साथ- साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।

- डीपीसी से पदोन्नत हुए शिक्षकों के ज्ञान में वृद्धि करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा में नवाचारों का ज्ञान भी शिविर में शिक्षको को दिया जाएगा। - विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, रमसा