- Hindi News
- मृतक शिक्षक के आश्रितों को सौंपा 20 लाख का चेक
मृतक शिक्षक के आश्रितों को सौंपा 20 लाख का चेक
पंचायतचुनाव में मतदान करवाने जाते समय सड़क दुर्घटना में रायपुर के शिक्षक देवनारायण की आकस्मिक मृत्यु होने के बाद बुधवार को बीमा प्रावधायी निधि विभाग ने मृतक की प|ी मंजू देवी को विभाग के उपनिदेशक डाॅ. संजीव कुमार ने राज्य बीमा जीपीएफ का 20 लाख रुपए का चेक दिया। इस मौके पर मृतक की प|ी मंजू देवी की आंखें नम हो गई। चेक वितरण के दौरान प्रावधायी निधि विभाग के अनेक पदाधिकारियों ने मंजू देवी को संबल प्रदान करने का प्रयास किया गौरतलब है कि जनवरी माह की 29 तारीख को पाली से निमाज पंचायत चुनाव करवाने जाते समय जाडन-बागावास के निकट बस दुर्घटना में शिक्षक देवनारायण प्रजापति की आकस्मिक मौत हो गई थी तथा अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।