पाली। खैरवा गांव में जमीन धंसने से 12 मकानों में दरारें गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि खैरवा गांव स्थित स्वामीनारायण मंदिर से लक्ष्मीनारायण रावत के घर तक 12 मकानों के पास से जमीन धंसने से मकानों में दरारें गई है, वहीं ग्रामीणों में हर समय बड़ा हादसा होने की आशंका है। सरपंच बाबूलाल दैय्या, पूर्व पंचायत समिति सदस्य वजीर खान ने बताया कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी है।