निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कल
पाली| पालीसेवा मंडल जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में ललिता साबू मेमोरियल ट्रस्ट नांवा, नागौर के सौजन्य से गुरुवार को पाली सेवा मंडल नैत्र चिकित्सालय में निशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सेवा मंडल व्यवस्थापक मानकरण मंत्री ने बताया कि शिविर में नैत्र रोग से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच कर इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद के चयनित मरीजों का फेको मशीन द्वारा ऑपरेशन के लिए भर्ती कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे।