पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से रुपए चुराए, लोगों ने पकड़ा तो छोड़ फरार हुआ आरोपी

दुकान से रुपए चुराए, लोगों ने पकड़ा तो छोड़ फरार हुआ आरोपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंदड़ाथाना अंतर्गत मंगलवार को एक चोर दुकान के गल्ले से रुपए चोरी कर भागने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चोर को घेर कर पकड़ने की कोशिश की। इस पर चोर रुपए मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम को सेंदड़ा में नारायणलाल अपनी दुकान महादेव किराणा स्टोर पर बैठा था। इसके दौरान एक युवक सामान खरीदने के दुकान पर आया, और झांसा देकर वह दुकान के गल्ले से 5 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। नारायणलाल के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसपर युवक मौके पर ही रुपए छोड़कर फरार हो गया। देर रात तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।