पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रमेशचंद बरड़िया श्रीसंघ सभा अध्यक्ष

रमेशचंद बरड़िया श्रीसंघ सभा अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| श्रीसंघ सभा कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को किया गया। जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री संघ के लिए रमेश चंद बरड़िया को अध्यक्ष, शांतिलाल ललवाणी को सचिव, गौतमचंद डाकलिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। निर्वाचन अधिकारी धनराज कांठेड ने आनंदराज गांधी को सहसचिव, गौतमचंद रातड़िया कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए। दूसरी आेर इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष का कार्यकारिणी सदस्य सज्जन धारोलिया के नेतृत्व में स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष बरड़िया ने कहा कि वे जैन समाज को सभी संघों को साथ में लेकर चलेंगे। समाज को वर्तमान में अल्पसंख्यक का जो दर्जा मिला है, उसका फायदा सभी को मिले उसका प्रयास रहेगा।