पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाली। अग्रवाल समाज की आेर से चल रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में समाज की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के तहत सवेरे साड़ी पैकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं ने विभिन्न तरह की डिजाइनों में साड़ियों की पैकिंग की। इसके बाद अग्रसेन भवन में दोपहर बाद मेहंदी प्रतियोगिता हुई, प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं युवतियों ने भाग लेकर हथेली पर मेहंदी उकेरी। सदस्यों ने बताया कि महोत्सव को लेकर शाम को अग्रसेन भवन में इंजीनियर अनिल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य श्यामलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के शुरुआत में समाज की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए इंजीनियर गुप्ता ने युवाओं को उच्च अध्ययन कर समाज के विकास में सहयोग देने का संदेश दिया। समारोह में श्यामलाल अग्रवाल ने समाज के लोगों को समाज की हर गतिविधियों में भाग लेने की बात कही। इस मौके अग्रवाल मंगल के अध्यक्ष महेंद्र बजाज, उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, सचिव पंकज गुप्ता, सहसचिव दिनेश हरदावत समेत समाज के कई लोग मौजूद थे। महालक्ष्मी की आराधना पूजन समारोह आज : मंडल के उपाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन महोत्सव के तहत शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे को कुलदेवी महालक्ष्मी की आराधना पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात 8 बजे अग्रसेन भवन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी, जिसमें समाज के बच्चे भाग लेंगे। अग्रसेन जयंती को लेकर साड़ी पैकिंग प्रतियोगिता में भाग लेती समाज की महिलाएं। |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.