पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने युवती आरोपी युवक को पकड़ा

पुलिस ने युवती आरोपी युवक को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके शिवाजी नगर इलाके से अपह्त हुई युवती को पुलिस ने शुक्रवार देर रात को ग्रेनाइट इलाके से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने वहीं से युवती के अपहरण के आरोपी टीपू नाम के युवक को भी पकड़ लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। पीडि़ता को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए, जिसके बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के बाद ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके में रहने वाली विवाहित युवती फैक्ट्री में काम करती थी, जहां आनंद नगर निवासी टीपू पुत्र निजामुदीन भी काम करता था। आरोप है कि टीपू ने सोची समझी साजिश के तहत युवती को फंसाया और 18 सितंबर को डरा धमका कर उसका अपहरण कर ले गए। उसके परिजनों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती का अपहरण जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप है। यह मामला सामने आने के बाद शहर के कई संगठनों ने 18 19 सितंबर विरोध प्रदर्शन कर मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया था। सीओ सिटी भगवानसिंह चंपावत ने बताया कि तलाश के बाद एसएचओ नरेंद्र शर्मा की टीम ने शुक्रवार देर रात को मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र में ग्रेनाइट एरिया में एक जगह दबिश देकर युवती को दस्तयाब कर लिया। आरोपी टीपू से युवती के परिजनों द्वारा लगाए आरोप के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।