पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नो स्मोकिंग जोन प्रभावी होने में लगेगा वक्त

नो-स्मोकिंग जोन प्रभावी होने में लगेगा वक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले को नो स्मोकिंग जोन बनाने के लिए अभी और वक्त लग सकता है। ऐसे में दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर जिले को पूरी तरह से नो स्मोकिंग जोन घोषित करना संभव नहीं है। दरअसल, चिकित्सा विभाग ने इस अभियान को लेकर जिला प्रशासन से मैनपॉवर की मांग करते हुए जिलेभर में 28 टीमों का गठन करने का आग्रह किया था। इस पर शुक्रवार देर शाम कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग को इसके लिए मंजूरी दे दी। इधर, शनिवार रविवार का सरकारी अवकाश होने से विभिन्न विभागों से कर्मचारियों को साथ लेकर 28 टीमों का गठन करने के लिए आदेश अब सोमवार तक संबंधित विभागों में पहुंच पाएंगे। इसके बाद टीमों का गठन होगा तथा यह टीमें प्रतिदिन निर्धारित समय तक कार्रवाई करेंगी। उल्लेखनीय है कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा 2003) के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पाली जिले को दो अक्टूबर तक नो-स्मोकिंग जोन घोषित करना है। इसके लिए कलेक्टर से 28 टीमों के गठन की मंजूरी मिलने के बाद अब सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एसपी, शिक्षा विभाग, नगर परिषद, नगर पालिका और पंचायत समितियों से 28 टीमों के लिए कर्मचारी मांगेंगे।