पाली। शिवपुरा थाना क्षेत्र के भैराजी की ढाणी में सरकारी स्कूल में घुसकर परिवार के लोगों ने ही शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल शिक्षक का बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। हमला करने वाले शिक्षक का बड़ा भाई भतीजा आरोपी है, जो घटना के बाद से फरार है।
घायल का आरोप है कि पूर्व में भी परिवार के लोगों ने उस पर हमला किया था, लेकिन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं करने से उनके हौसले बुलंद हैं। पुलिस के अनुसार शिवपुरा के निकट भैराजी की ढाणी में रहने वाला तेजाराम सीरवी पुत्र आईदानराम गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है।
किसी बात को लेकर विवाद में शिक्षक का अपने बड़े भाई जोगाराम सीरवी से झगड़ा चल रहा है, जिनमें पूर्व में भी मारपीट की घटना हुई थी।
(मारपीट में घायल शिक्षक।)