- Hindi News
- जिलास्तरीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता
जिलास्तरीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता
जिलास्तरीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता
पाली. आलइंडिया सेइ समुरईकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को 5वीं जिला स्तरीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित शौर्य कराटे सेंटर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कराटे का प्रशिक्षण ले रहे कई स्कूलों के तकरीबन 45 विद्यार्थी भाग लेंगे। मुख्य कराटे कोच सेनसुई माेइनुद्दीन पठान ने बताया कि इस मौके पर आईजी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर, बांगड़ स्टेडियम के फुटबाल कोच सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।