पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन पहले पीहर आई विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दी

दो दिन पहले पीहर आई विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादड़ी | सादड़ीथाना क्षेत्र के मुथाना गांव में मंगलवार सुबह 26 साल की एक विवाहिता ने कुएं में कूद कर जान दे दी। मृतका की शादी आठ साल पहले हुई थी, जिसके दो बच्चे भी है। दो दिन पहले ही वह ससुराल से अपने बच्चों के साथ पीहर मुथाना गांव में आई थी। मृतका के परिजनों का कहना है कि काफी समय से उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। सादड़ी एसएचओ नाथूसिंह चारण ने बताया कि मुथाना गांव के नथाराम मेघवाल की पुत्री बगदी की आठ साल पहले नारलाई में विवाह हुआ था, जिसके दो बच्चे भी है। काफी समय से उसका दिमागी संतुलन सही नहीं था। दो दिन पहले ही वह बच्चों को लेकर ससुराल से पीहर में आई थी। मंगलवार सुबह वह बिना बताए घर से निकली और बांध क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के लिए बने कुएं में कूद गई।







वहां मौजूद लोगों ने उसे कुएं में कूदता देख पुलिस परिजनों को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई फूआराम मेघवाल की रिपोर्ट पर मामला मर्ग में दर्ज किया गया।