पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से पैसे चुराए, लोगों ने पकड़ा तो पैसा छोड़ फरार हुआ आरोपी

दुकान से पैसे चुराए, लोगों ने पकड़ा तो पैसा छोड़ फरार हुआ आरोपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंदड़ाथाना अंतर्गत मंगलवार को एक चोर ने दुकान के गल्ले से पैसे चोरी कर भागने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चोर को घेर कर पकड़ने की कोशिश की। इस पर चोर पैसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम को सेंदड़ा में नारायणलाल अपनी दुकान महादेव किराणा स्टोर पर बैठा था। इसके दौरान एक युवक सामान खरीदने के दुकान पर आया, और झासा देकर वह दुकान के गल्ले से 5 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। नारायणलाल के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसपर युवक मौके पर ही पैसे छोड़कर फरार हो गया। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास देर रात तक जारी थे।