पाली. जिला प्रमुख और प्रधान के बाद अब रविवार को उपजिला प्रमुख और उपप्रधान का चुनाव होगा। इन दोनों पदों पर आने वाले नतीजों के साथ ही 3 जनवरी से जिले में लगी आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी।
पाली के तीसरे उपप्रधान के लिए होगा चुनाव
1-संजय ओझा - 10-2-2005 से 10-2-2010 तक
2- गुलाब सिंह - 11-2-2010 से अब तक
यह रहेगा उपजिला प्रमुख उप प्रधान का चुनाव कार्यक्रम
प्रक्रिया की शुरुआत : सुबह 10 बजे
नामांकन लिए जाएंगे : सुबह 11 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच : सुबह 11.30 बजे
नाम वापसी : 1 बजे तक
चुनाव चिह्न का आवंटन : 1.10 बजे
मतदान : 3 से 5 बजे तक (जरूरी होने की स्थिति में)
नतीजे : मतदान के तत्काल बाद।