पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने की अंतरराष्ट्रीय मंच से स्वच्छता की वकालत

सांसद ने की अंतरराष्ट्रीय मंच से स्वच्छता की वकालत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली। सांसद पीपी चौधरी ने लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट में बोलते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच से हर घर को शुद्ध पेयजल और स्वच्छता को जरूरी बताया। वे वहां बागपत सांसद महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी सतपाल के साथ आधुनिक कॉमन वैल्थ में मानवाधिकार विषय पर आयोजित सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर शनिवार को पाली पहुंचे थे।
1215 में शुरू हुए मानवाधिकारों के ग्रेट-चार्टर मग्नाकार्टा की 800वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह विशेष आयोजन किया गया था। तीन फरवरी से शुरू हुए इस चार दिवसीय आयोजन के पहले दिन ही कॉमनवैल्थ के 50 सांसदों दुनियाभर से आए विषय विशेषज्ञों, प्रोफेसर वैज्ञानिकों के बीच सांसद चौधरी ने पहला अभिभाषण दिया।
भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि भारत की ओर से मुख्य वक्ता के तौर पर नैतिक मुद्दों पर बोलने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। इस विषय को नैतिक कर्तव्य दायित्वों से जोड़ते हुए सांसद चौधरी ने सांसदों की जनता के प्रति ड्यूटी आम जनता के कर्तव्यों को एक दूसरे के पूरक बताया।
उन्होंने कहा कि हालांकि मानवाधिकार जगह, स्थान व्यक्ति के साथ नई दिशा लेते रहते हैं, परंतु लैंगिक उत्पीड़न, मानवीय बर्बरता, बाल विवाह कन्या भ्रूण हत्या जैसे दायित्व के साथ गरीब को मकान, रोजगार खाद्य सुरक्षा पर भी चिंतन जरूरी है। चाैधरी का कहना था कि प्रकृति प्रदत अधिकार ही मानवधिकार है।
इस आयोजन में लॉ‌र्ड्स, कामनवेल्थ, पार्लियामेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित कई अंतरराष्ट्रीय दिग्गज उपस्थित थे। सेलिब्रिटीज सांसदों के साथ गेट-टू-गेदर के दौरान सांसद चौधरी ने पाली के पर्यटन स्थलों की मार्केटिंग ब्रांडिंग भी की। पर्यटन तथा स्किल डेवलपमेंट में निवेश के विषय पर उनसे संसदीय क्षेत्र में भरपूर संभावनाओं पर खुली चर्चा हुई।
सांसद चौधरी का कहना है कि चर्चा में कुछ सकारात्मक संकेत भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान माल्टा के स्पीकर ने बातों ही बातों में कॉमनवैल्थ के औचित्य पर ही सवाल खड़े कर दिए।
उनकी बात पूरी हो जाने के बाद सांसद चौधरी ने मंच से बताया कि कॉमनवैल्थ के औचित्य पर सवालों के बजाय इसे मौजूदा स्थितियों के अनुकूल बनाने पर चर्चा होनी चाहिए।

पंचायतीराज चुनाव पर बोले, यह कार्यकर्ताओं की जीत है

पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत को सांसद चौधरी ने आम कार्यकर्ता की जीत बताया। स्थानीय डिस्ट्रिक क्लब में पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता के संगठित कामकाज और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की विकास योजनाओं को मतदाताओं ने पसंद किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने तो अपना काम कर दिया है। अब सेवक के रूप में हमारा दायित्व बढ़ गया है कि उनके विश्वास अपेक्षाओं पर खरा उतरें।