पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिक्त पदों पर प्राइमरी मिडिल स्कूल के शिक्षक भी लगेंगे

रिक्त पदों पर प्राइमरी मिडिल स्कूल के शिक्षक भी लगेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिक्त पदों पर प्राइमरी मिडिल स्कूल के शिक्षक भी लगेंगे

पाली.ग्रामीणक्षेत्रों में संचालित माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को लगाया जा सकेगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण बिगड़ी शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को संयुक्त शासन सचिव अंतरसिंह नेहरा ने प्रदेश के तमाम डीईओ को यह आदेश जारी किए हैं।

आदेशों में कहा है कि प्राथमिक उच्च प्राथमिक स्कूलों में उपलब्ध योग्यताधारी शिक्षकों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में डीईओ प्रारंभिक शिक्षा की सहमति से डीईओ माध्यमिक द्वारा लगाया जा सकेगा।