- Hindi News
- रेलवे अब अराजपत्रित कार्मिकों के बच्चों को भी देगा स्कॉलरशिप
रेलवे अब अराजपत्रित कार्मिकों के बच्चों को भी देगा स्कॉलरशिप
पाली. रेलवेके सी ग्रुप में कार्यरत अराजपत्रित कार्मिकों के बच्चों को भी अब स्कॉलरशिप मिलेगी। रेलवे बोर्ड के आदेश में तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षण छात्रवृत्ति स्टाफ हित निधि द्वारा ग्रेड पे 4200 तक के कर्मचारियों के पुत्र पुत्रियों को छात्रवृत्ति दी जाती थी। इसमें आंशिक संशोधन कर अब ग्रुप \\\"सी\\\' में कार्यरत अराजपत्रित सभी रेल कर्मचारियों को बिना किसी सीलिंग लिमिट के छात्रवृत्ति देय होगी। ग्रुप सी में कार्यरत रेल कर्मचारी के पुत्र-पुत्रियों को तकनीकी एवं व्यवसायिक सहायता के लिए स्टाफ हित निधि के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष दी जाती है।
इससे आम कर्मचारियों में जो सीलिंग लिमिट को लेकर गतिरोध व्याप्त था, वह अब समाप्त हो गया है।