पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिगड़ी कानून व्यवस्था चिंता का विषय : पायलट

बिगड़ी कानून व्यवस्था चिंता का विषय : पायलट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने लूट के इरादे से आए नकाबपोशों द्वारा दीपक सोनी की हत्या को दहशतगर्दी करार देते हुए राज्य में बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था को चिंता का विषय बताया। मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पाली पहुंचे पायलट ने कहा कि एक जवान बेटे की मौत बाप के लिए किस कदर का झटका होता है, इसे वे बखूबी समझ सकते हैं लेकिन एनएसयूआई के दो छात्र नेताओं की तरह पुलिस इस मामले अपराधों की रोकथाम में तत्परता नहीं दिखा पा रही है। घटना के चौबीस घंटे बाद भी अपराधियों के पुलिस की पहुंच से दूर रहने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पायलट ने कहा कि आरोप लगाया कि अपराध को अंजाम देकर बेखौफ लुटेरों का निकल जाना और किसी का भी इस मामले के लिए जिम्मेदारी नहीं लेना लचर कानून व्यवस्था का इंगित करता है।

राज्यपाल को अवगत कराने के बाद भी कानून एवं व्यवस्था की हालत में सुधार नहीं होने को उन्होंने प्रशासनिक तंत्र की बड़ी खामी बताया। कहा कि ऐसे हालात में विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा, प्रदीप हिंगड़,पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, जिला प्रमुख खुशवीर सिंह, पूर्व सांसद बद्री जाखड़, जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेश कुमावत, जयसिंह सोकड़ा, करण सिंह उचियारड़ा, मोटू भाई, सुिमत्रा जैन, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराना, और भंवर राव सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

मृतक के घर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट और नेता प्रतिपक्ष डूडी सांत्वना देने पहुंचे।