बाजार सूने, विरोध में सड़कों पर नागरिक
शहरमें मंगलवार रात ज्वेलर की हत्या बीच-बचाव करने आए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीपसिंह ऋषिपालसिह कुंपावत को लुटेरों के गोली मारने की घटना के बाद बुधवार को आक्रोशित छात्रों अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह बांगड़ कॉलेज बंद करा दिया। इस बीच छात्रों को जब कॉलेज में क्लास चलने की जानकारी हुई तो वे अंदर पहुंच गए। इस दौरान व्याख्याओं के विरोध करने पर छात्र गुस्सा गए और प्राचार्य सुशीला राठी के कक्ष में जाकर कुर्सियां फेंक दी तथा उनकी टेबल पर पड़े पेपर भी नीचे गिरा दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं के बीच कई बार टकराव की स्थिति भी बनी।
कॉलेजप्रशासन का छात्र नेताओं के जज्बे को सलाम
बांगड़कॉलेज प्रशासन की ओर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीपसिंह कुंपावत ऋषिपालसिंह कुंपावत द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर लुटेरों को दबोचने के लिए हिम्मत दिखाने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से सहराना की गई। प्राचार्य सुशीला राठी ने बताया कि कॉलेज के स्टाफ ने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सरेआम ज्वेलर की हत्या करने तथा छात्र नेताओं को गोली मारकर घायल करने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने शहर में ऐसी वारदात को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आग्रह किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा, प्रदीप हिंगड़, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, भागीरथसिंह राजपुरोहित, प्रकाश सांखला, महावीरसिंह सुकरलाई, मोहन हटेला, मेवाराम ओड, राजूराम मीणा साबीर खान की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है। सरेआम गोली मारकर हत्या करने की वारदात इसी का तस्दीक कर रही है। इस दौरान उन्होंने चेताया कि अगर शीघ्र ही आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो जिले भर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पार्षद भी मौजूद थे। इधर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलम बिड़ला ने भी इस मामले में महिलाओं के साथ ज्ञापन देकर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पुलिस चौकसी की पोल खोलकर रख दी है।
राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने भी जताया घटना का विरोध
फायरिंगकी घटना को