पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस पर चिकित्सा कार्मिकों ने ली शपथ

मानवाधिकार दिवस पर चिकित्सा कार्मिकों ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन में मानव अधिकार दिवस सप्ताह के तहत बुधवार को शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आईईसी समन्वयक नंदलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग जयपुर के निर्देशानुसार जिले में 4 से 10 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सप्ताह मनाया गया। मानव अधिकार जागरूकता सप्ताह के समापन के मौके पर सीएमएचओ कार्यालय में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि जोधपुर मार्ग स्थित स्वास्थ्य भवन में कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.के. बोहरा ने उपस्थित सभी कर्मचारियों अधिकारियों को मानव अधिकारों का आदर करने एवं मानव अधिकारों के संरक्षण एवं उन्नति के बारे में शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिला शिक्षा एवं प्रचार अधिकारी लालसिंह देवड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशीष दाधीच, सहायक लेखाधिकारी संपतराज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनसिंह देवड़ा, प्रभुसिंह, राजेंद्र परिहार रामकिशोर मीणा समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

संगोष्ठीका आयोजन

दलितअधिकार केंद्र अम्बेडकर यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया। इस मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिला समन्वयक महावीरसिंह भाटी ने कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका व्यवस्थापिका से ही हमारे देश का संचालन होता है, लेकिन प्रत्येक के अलग-अलग कार्य होने के बाद भी मानवाधिकार के मामले हमारा देश विश्व में 121वें स्थान पर है। इस मौैके पर मानवाधिकार कार्यकर्ता मुकेश हठेला ने मानवाधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान में भी मानवाधिकारों को संरक्षण प्रदान किया गया है। इस मौके पर हेमाराम शुन्य, सतीश सिंदल, भीकाराम रैगर, थानाराम मेघवाल, भानाराम भील दिनेश परिहार सहित अनेक मानवाधिकार कार्यकर्ता मौजूद थे।