विभागीय ई-सेवाओं की जानकारी दी
वाणिज्यिककर विभाग की आेर से बुधवार को एक निजी होटल में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वाणिज्य विशेषज्ञों द्वारा विभागीय ई-सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों को ई-सेवा में आने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया। सेल टैक्स के डीसी कांतिलाल जैन ने बताया कि कार्यशाला में संशोधित बजट 2014-15 व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस मौके पर पाली, जालोर सिरोही व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों समेत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
पाली. वाणिज्यविभाग की कार्यशाला को संबोधित करते अतिथि।