श्रमिक ने फांसी लगाई
पाली. शहरके मंडिया रोड-शिव नगर कॉलोनी में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार शिव नगर निवासी पदमसिंह के मकान में मूलत: ब्यावर का रहने वाला प्रकाश पुत्र सोहनलाल रेगर किराएदार है। वह पाली में मजदूरी करता था। बुधवार शाम को उसका शव कमरे के पंखे के हुक पर लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली से पुलिस ने मौके पर पहुंच नागरिकों के सहयोग से शव को नीचे उतारा। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।