- Hindi News
- मरीजों के लिए बनी धर्मशाला में डॉक्टर्स नर्सिंग स्टाफ का कब्जा
मरीजों के लिए बनी धर्मशाला में डॉक्टर्स-नर्सिंग स्टाफ का कब्जा
जिलेके सबसे बड़े अस्पताल बांगड़ में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए दानदाता द्वारा बनाए गई धर्मशाला में 17 कमरों में से केवल 2 कमरों में ही मरीज रहते हैं। शेष सभी कमरे नियमों को ताक पर रखकर उन्हें या तो स्टोर रूम बना दिया गया है या फिर महीनों से वे किसी नर्सिंग स्टाफ या अन्य लोगों को आवंटित कर रखे हैं। यह आलम भी तब है जब कलेक्टर रोहित गुप्ता ने दो बार इसको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर केवल पीएमओ द्वारा लिखकर दिए जाने वाले मरीजों को ही धर्मशाला के इन कमरों को देने का निर्देश जारी किया है। बावजूद इसके यहां पर या तो कुछ कमरों में कबाड़ पड़ा है या फिर ड्राइवर, मैनेजर का घर, कार्यालय, किचन या आई बैंक वालों काे दे रखे हैं।
कभीयह थी यहां की व्यवस्था : करीब8-10 साल पहले तक यहां पर हर वक्त 8 से 10 मरीजों को अस्पताल प्रशासन से अनुमति लेकर इन कमरों का आवंटन किया जाता था। इलाज पूरा होने के बाद यहीं से इन मरीजों को रिलीव भी किया जाता। यही नहीं, अब तो अस्पताल में ही ट्रेनिंग या पोस्टिंग के दौरान आने वाली महिला नर्सों को उनके परिवार के सदस्यों के साथ यहां रहने की इजाजत दी जा रही है।
धर्मशाला में कहने को यूं तो 17 कमरे हैं। यहां पलंग से लेकर बिस्तर और दूसरी सभी व्यवस्थाएं हैं, लेकिन जहां कमरा नंबर एक को आई बैंक वालों को सालों से दे रखा है जो कि अक्सर बंद ही पड़ा रहता है। कमरा नंबर तीन धर्मशाला बनवाने वाले दानदाता के ड्राइवर को स्थाई रूप से आवंटित कर दिया गया है। इसी तरह चार नंबर के कमरे में एक मेडिकल शॉप वाले की एक्सरे मशीन पड़ी है। सात नंबर कमरे का उपयोग तो केवल टॉयलेट के रूप में हो रहा है। यही नहीं, मैनेजर ने भी अपने रहने और दफ्तर के लिए अलग-अलग कमरे रखते हुए एक कमरे को किचन बना दिया है।
कौनसा कमरा किसके नाम
कमरानंबर-1 - आई बैंक
कमरा नंबर 2- डॉक्टर को आवंटित
कमरा नंबर 3-दानदाता संचेती का ड्राइवर
कमरा नंबर-4 - मेडिकल स्टोर वाले की 3 साल से एक्सरे मशीन रखी है
कमरा नंबर -5- धर्मशाला मैनेजर का दफ्तर
कमरा नंबर-6- डाॅ. गिरिजा व्यास
कमरा नंबर- 7- टॉयलेट
कमरा नंबर- 8- नर्सिंग प्रशिक्षण की लड़कियां
कमरा नंबर -9 मरीजों के लिए
कमरा नंबर 10 नर्सिंग स्टाफ
कमरा नंबर 11 -मैनेजर अौर उनके परिवार के लिए आवंटित
कमरा नंबर -12- किचन
कमरा नंबर- 13,