पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. नवनियुक्तशिक्षक संघ के तत्वावधान में बुधवार को नवनियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने कलेक्टर राेहित गुप्ता जिला परिषद सीओ आशुतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर वेतन नियमितिकरण करने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष भगवानसिंह ने बताया कि शिक्षकों का परिवीक्षा काल पूरा होने के बाद भी उनका वेतन नियमितिकरण नहीं किया जा रहा है। साथ ही बुधवार को नवनियुक्त शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इंद्रजीतसिंह को जिला संयोजक, भगवानसिंह को जिलाध्यक्ष, गजेंद्र मोबारसा को उपाध्यक्ष, कांता राजपुरोहित को महामंत्री, दीपक जावा को सचिव, महिपालसिंह को प्रवक्ता नरेंद्रसिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।