पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावळों की बदौलत विलेज टूरिज्म में पाली अव्वल

रावळों की बदौलत विलेज टूरिज्म में पाली अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण संस्कृति के साथ यहां सीधे रसोई में परंपरागत व्यंजनों की रेसिपी देखना अच्छा लगता है विदेशी पर्यटकों को

भास्करन्यूज | पाली

विलेजटूरिज्म के क्षेत्र में पाली जिला राजस्थान में अव्वल है। हेरिटेज होटलों का स्वरूप ले चुके दस से ज्यादा रावळों रणकपुर जैसे पर्यटन स्थल की बदौलत देशी-विदेशी पर्यटकों को ग्रामीण संस्कृति ओर स्थापत्य विरासत से सीधे रूबरू करवाने वाला यह इकलौता जिला है, जहां इतनी संख्या में हेरिटेज यूनिट्स हैं। विश्व प्रसिद्ध रणकपुर में इस साल अप्रेल से अगस्त तक 2 लाख 20 हजार 800 पर्यटक पहुंचे। इनमें 21 हजार 900 पर्यटक विदेशी थे। बीते साल 83 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटकों का पग फेरा पाली में हुआ था। शेष|पेज15

विदेशीपर्यटकों की ग्रामीण संस्कृ़ति को करीब से देखने की चाहत

यहांकी संस्कृति ओर चटखारेदार जायकों का लुत्फ लेने पहुंच रहे विदेशी पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि के संकेत हैं। बीते साल 83 हजार 200 विदेशी सैलानी रणकपुर निहारने आए थे। दुनिया के स्वर्ग माने जाने वाले स्विटजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हालैंड, डेनमार्क इंग्लैंड से गांव में रची-बसी पारंपरिक जिंदगी को सीधे साक्षात करने वाले भी बढ़ रहे हैं। इन्हें औरनों पर कसीदाकारी, लकड़ी की आंच पर तपते चूल्हे पर बनती रसोई से लेकर ऊंट की ऊन के सूत कताई तक निहारने में सुकून मिलता है।

नेशलनसेंचुरी और वाइल्ड लाइफ : टूरिज्ममैप पर तेजी से अपनी पहचान प्रतिष्ठित कर रहे इस जिले में पर्यटकों को मोहने के लिए अब बहुत कुछ संवर-निखर गया है। स्थापत्य ओर धार्मिक स्थलों के साथ ही नेशलन सेंचुरी ओर सफारी कल्चर यहां के आकर्षण के थीम स्पॉट हैं। टॉडगढ़ रावली तथा कुंभलगढ़ को नेशनल सेंचुरी का दर्जा मिलने से भी वाइल्ड लाइफ एडवेंचर टूरिज्म भी निखार पर है। मावली से मारवाड़ जंक्शन के बीच रेल सफारी इस टूरिज्म को नई पहचान देगा।

रोहट का हेरिटेज होटल

मीठी यादों से जुड़ता है दर्द| पॉल्यूशनरहित इकोनॉमी को बढ़ावा दे रहे इस उद्योग का दुखद पहलू भी है। टूटी सड़कें हेरिटेज स्थलों के इर्द-गिर्द अपेक्षित साफ-सफाई के अभाव में पर्यटक मीठी-मेमोरीज के साथ ही जिले की धुंधली तस्वीर भी ले जाते हैं। 3 नेशनल हाईवे से जुड़े इस जिले के ट्रेफिक-सिग्नल पर यहां के टूरिज्म-पोटेंशियल का जिक्र ही नहीं है।

विलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने में पाली प्रद