पाली| सीईटीपी ने शुक्रवार को बिना सेसकर चुकाए कपड़े के गांठें फैक्ट्री में सीधे ही ले जाने का मामला पकड़ा है। मामले में आरोपी फैक्ट्री मालिक से जुर्माना सहित सेसकर की राशि 84 हजार 360 रुपए वसूल की है।
सीईटीपी सचिव विनय जैन ने बताया कि कुछ ट्रांसपोर्ट कंपनियां देश के कई शहरों से पहुंचने वाले ग्रे कपड़े की गांठों पर बिना सेसकर वसूले ही फैक्ट्रियों में भेज रहे हैं।
शुक्रवारको इस मामले की जानकारी मिलने पर सीईटीपी टीम ने मौके पर पहुंचकर 74 गांठों की सेसकर चोरी पकड़ी। इस मामले में संबंधित व्यक्ति से 14 हजार 60 रुपए सेसकर तथा 70 हजार 300 रुपए जुर्माना राशि के रूप में वसूल किए है।