पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरपकड़ अभियान से 535 अपराधियों की गिरफ्तारी

धरपकड़ अभियान से 535 अपराधियों की गिरफ्तारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. जिलेमें लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 535 वारंटियों की गिरफ्तारी कर उनके जमानती वारंट को खारिज कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक जयनारायण शेर के निर्देश पर 25 अगस्त से एक विशेष अभियान चलाया गया है, जिसमें स्थाई वारंट, पी.ओ., 299 जा.फौ., गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट एवं 173(8) जा.फौ. के वारंट काे शामिल करते हुए इसके दोषियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानाधिकारियों को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के सख्त दिशा निर्देश दिए गए।