पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले में शौच को प्रतिबंध करने को लेकर ज्ञापन सौंपा

खुले में शौच को प्रतिबंध करने को लेकर ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलहाउसिंग सोसाइटी विकास समिति ने भटवाड़ा के स्थानीय लोगों द्वारा खुले में शौच किए जाने को प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्टर को दिए अपने ज्ञापन में कहा कि फूटरो पाली अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त किए जाने की कोशिश चल रही है। वहीं जोधपुर रोड स्थित भैरवा मोटर्स के सामने स्थित सुभाष नगर बी-भटवाडा के लगभग हर परिवार के लोग आज भी नहर के किनारे खुले में शौच करते हैं। ऐसे में गंदगी और बीमारियां फैलने के साथ साथ शहर की सुंदरता और स्वच्छता को लेकर भी गलत संकेत जा रहा है। इन लोगों के खुले में शौच किए जाने के चलते भटवाडा के समीप स्थित मिल सोसाइटी के लगभग 50 परिवारों का जीना दुर्भर होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसके कारण इस रोड़ से आने-जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि फूटरो पाली अभियान के तहत इस इलाके के लोगों को भी प्रेरित कर उनके घरों में शौचालयों का निर्माण करवाना और शौचालयों का उपयोग करने की इनमें प्रवृत्ति पैदा करना आवश्यक है। ऐसे में विकास समिति की आेर से कलेक्टर से संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

शर्मा ने अपने ज्ञापन के जरिए कलेक्टर से महाराजा उम्मेद मिल्स का गंदा, अनट्रीटेड और प्रदूषित पानी को रात्रि में चादर बालाजी के पास स्थित सिटी टेंक वाले तलाब में डाला जाने की घटनाओं की भी किसी सक्षम अधिकारी से जांच की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि मिल का गंदा पानी मिल के पीछे स्थित नाले और नहर में छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण स्थानीय लोगों की परेशानियां और भी बढ़ रही है।