पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अणुव्रत नगर में मारवाड़ हस्तशिल्प उत्सव शुरू

अणुव्रत नगर में मारवाड़ हस्तशिल्प उत्सव शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. नगरमें मारवाड़ हस्तशिल्प उत्सव की शुरूआत शुक्रवार से हो गई है। 5 अक्टूबर तक अणुव्रत नगर में चलने वाले उत्सव के पहले दिन लोगों ने मेले में आकर खरीददारी का भरपूर लुप्त उठाया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र अरोड़ा ने बताया कि उत्सव में सहारनपुर की फर्नीचर , पानीपत का हैंडलूम, बधई के कारपेट, दिल्ली के कंज्यूमर आइटम्स , प्रोपर्टी , इलेकट्रानिक, फर्नीचर, किचन वियर, क्रॉकरी , कपड़े कास्मेटिक , बच्चों के खिलौने जैसी चीजों को बिक्री के लिए रखा गया है। नीलम बिड़ला ने बताया कि खाने पीने की लिए चाट बाजार, बच्चों के आसमान छूते झूले इस मेले के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। साथ ही मेला प्रांगण में गरबा नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा।

> पाली. मारवाड़ हस्तशिल्प उत्सव का शुभारंभ करते विधायक ज्ञानचंद पारख।