पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिरकार बंजारा का सहवृत्त पार्षद पर मनोनयन

आखिरकार बंजारा का सहवृत्त पार्षद पर मनोनयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वायत्तशासन विभाग ने नगरपरिषद में भाजपा के पूर्व पार्षद श्याम बंजारा को सहवृत्त पार्षद के रूप में मनोनयन किया है। इससे 13 अगस्त को 4 कार्यकर्ताओं की इसी पद पर नियुक्ति की गई थी। नई नियुक्ति वर्तमान बोर्ड के कार्यालय के लिए ही की गई है।

शनिवार देर शाम स्वायत्त शासन विभाग की जारी की गई सूची में पाली में श्याम बंजारा को सहवृत्त पार्षद पर मनोनीत करने के आदेश जारी किए हैं। ज्ञात रहे कि गत दिनों राज्य सरकार के आदेश पर पाली नगरपरिषद में विट्ठल बागड़ी, चरणदास चांवरिया, रामदयाल गौड़, तुलसाराम जोड़ को सहवृत्त सदस्य बनाने के आदेश दिए थे, मगर पूर्व पार्षद श्याम बंजारा को भी सहवृत्त पार्षद के रूप में मनोनीत होना बताते हुए मिलगेट पर उनके स्वागत में समारोह आयोजन कर डाला, मगर बंजारा का नाम नहीं होने पर सुबह क्षेत्र के लोगों को काफी निराशा हुई थी। अब बंजारा का आदेश शनिवार को जारी किया गया है।