- Hindi News
- आस्था के साथ धूमधाम से मनाया असूचंड महोत्सव
आस्था के साथ धूमधाम से मनाया असूचंड महोत्सव
सिंधी समाज के असूचंड महोत्सव के तहत मंदिर के शिखर पर चढ़ाई नवीन ध्वजा, दिनभर हुए कई धार्मिक कार्यक्रम
भास्करन्यूज | पाली
रेलवेस्टेशन स्थित झूलेलाल मंदिर में शुक्रवार को सिंधी समाज की ओर से वरुण देव भगवान झूलेलाल का असूचंड महोत्सव उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। मंदिर में ज्योति प्रज्जवलित ध्वजा चढ़ाने के साथ ही सिंधी समाज की ओर असूचंड महोत्सव का आगाज किया गया। महोत्सव के तहत दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही शाम को हुई भक्ति संध्या में गायकों ने अपनी प्रस्तुति में भगवान झूलेलाल का जीवन चरित्र का बखान किया। महोत्सव को लेकर सिंधी समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
महोत्सव का शुभारंभ सवेरे मंदिर में विधायक ज्ञानचंद पारख, डीटीओ डीडी मेघाणी, डॉ. पीआर मेघाणी, पार्षद किशोर साेमनानी नगर परिषद वित्त कमेटी के अध्यक्ष मोटू भाई ने मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा बेहराणा साहेब की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सिंधी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने खुशहाली की कामना की। पूज्य झूलेलाल मंडल के अध्यक्ष सांवलदास मूलचंदानी ने बताया कि महोत्सव के तहत ब्रह्म भोज भंडारे का आयोजन किया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजन के बाद शाम को समाज के लोगों द्वारा गरबा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के महिला पुरूषों ने काफी देर तक डांडिया कर पूरे माहौल को मस्त कर दिया। देर शाम को हुई भजन संध्या में अजमेर से अाए सिंधू धारा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर रघुमल गिडवानी, ललित बाबानी, किशनचंद, गोविंदराम, प्रकाश गोपलानी, जयकिशन, लालभाई, गोपालदास खेमचंद नावाणी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
भजनोंझूमे श्रोता : असूचंडमहोत्सव के तहत प्रेस ग्राउंड में भक्ति संध्या का कार्यक्रम हुआ। भक्ति संध्या कार्यक्रम में अजमेल से आए सिंधू धारा म्युजिकल ग्रुप के भजन कलाकारों ने झूलेलाल के भजनों से श्रोताओं को ओतप्रोत कर दिया। गायकों ने \\\'आयोलाल झूलेलाल..., \\\'मूइंझा ज्योत्मिन वारा लाल..., दूल्ले दरियाशाह मूंझी बेड़ी पार लगाए..., \\\'कब वृंदावन बुलाओगे..., \\\'लाल मुंजी पत रखियो भला झूलेलाल... सरीखे भजनों की प्रस्तुतियां दी। गायकों के भजनों पर महिलाओं पुरुषों ने जमकर नृत्य किया।
हाउसिंगबोर्ड में निकाली शोभाया