- Hindi News
- देसूरी नाल में ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, सात जनों की मौत
देसूरी नाल में ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, सात जनों की मौत
देसूरी. देसूरी नाल में ट्रैक्टर का पहिया निकलने से हुआ हादसा।
इनकी गई जान
मृतकोंकी शिनाख्त गणेश भील (36), भंवर भील (35)पुत्र शंकरलाल, बंशीलाल भील (30) पुत्र प्रतापराम, चंपालाल (36) पुत्र भूराराम भील तथा मीरा (40) प|ी बद्रीराम भील निवासी देसूरी तथा दिनेश (10) पुत्र चतराराम भील हंसा (60) प|ी हंसाराम भील के रूप में हुई है। घायलों में 15 लोगों को देसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 19 लोगों का चारभुजा में उपचार चल रहा है। देसूरी से गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच को देर रात जोधपुर रेफर किया गया।
पंजाब मोड़ पर चट्टान से टकरा कर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, हादसे में 34 लोग घायल
भास्कर न्यूज. देसूरी(पाली)
देसूरीघाट सेक्शन (नाल) में राजसमंद की सीमा में पंजाब मोड़ पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे चट्टान से टकरा कर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। मृतकों घायलों में बच्चे महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें से 12 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण पाली में भर्ती कराया गया है। देसूरी के आसपास आदिवासी ढाणियों में रहने वाले ये सभी लोग भील जाति के हैं, जो आमेट इलाके में एक मंदिर पर प्रसादी कार्यक्रम में भाग लेकर रात को देसूरी लौट रहे थे।
कलेक्टर रोहित गुप्ता एसपी अनिल टांक ने अस्पताल में घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई और मौके का भी मुआयना किया। मृतकों में दो महिलाएं बच्चा भी शामिल है। इनमें से छह शव चारभुजा एक का शव देसूरी मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस के अनुसार देसूरी के निकट आसपास की ढाणियों में रहने वाले भील (गमेती) समाज के 41 लोग किराए पर ट्रैक्टर-ट्राॅली कर शनिवार सुबह रामसमंद के आमेट के निकट ढगला गांव में एक मंदिर पर समाज की ओर से आयोजित प्रसादी में भाग लेने गए थे। इनमें बच्चे महिलाएं भी ट्रैक्टर की ट्रॉली में बैठे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे ये सभी लोग देसूरी की ओर लौट रहे थे कि चारभुजा थाने से करीब दो किलोमीटर दूर देसूरी नाल में पंजाब मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली चट्टान से टकरा कर पलट गई।
ट्राॅलीमें बैठे सभी लोग नीचे दब गए, सात ने मौके पर दम तोड़ा : दुर्घटनाके समय कुछ लोग चालक के साथ ट्रैक्टर पर बैठे थे, जबकि अधिकांश लोग ट्राॅली में रज