- Hindi News
- चार दिन की तफ्तीश में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस
चार दिन की तफ्तीश में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस
शहरका दिल दहलाने वाली दीपक सोनी की सरेआम गोली मार कर हत्या छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीपसिह तथा ऋषिपालसिह को घायल करने के मामले की कहानी फिर उलझ गई है। अब तक की तफतीस और पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के चलते पुलिस चार दिन बाद फिर यह मानने लगी है कि दीपक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी।
जोधपुर रेंज से इस मामले का राज खोलने के लिए बुलाये गये अधिकारियों की एक्सपर्ट टीम को भी ऐसा क्लू नही मिला है जिसके सहारे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
अब तक के इतिहास की सबसे जघन्य वारदात में शुमार की गई गोलीबारी कांड में पुलिस की तरफ से किए गए प्रयास हवा मे तीर साबित हुए है। पूछताछ के दौरान नित-रोज नए किरदारों के सामने आने तथा कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आने के कारण पुलिस जांच की दिशा में कडी से कडी जोडने में भी विफल रही हैं।
अब तक संदेह के दायरे मे आए जिन लोगों से अलग-अलग टीमों द्वारा पूछताछ की गई थी,जिसमें अब तक का नतीजा पुलिस के लिए जीरो रहा है।
ऋषिपाल को तेज बुखार, वापस आईसीयू में शिफ्ट किया
घायलकुलदीपसिह की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके गोली निकालने के बाद कुल्हें में हुए घाव को भी भरा जा रहा हैं। वे जोधपुर के अस्पताल के कॉटेज मे स्वाथ्य लाभ ले रहे हैं। वही शनिवार को डॉक्टरो ने ऋषिपाल की हालत में भी सुधार को देखते हुए उन्हें कॉटेज मे शिफट कर दिया था। कुछ देर बाद उनको तेज बुखार आने के बाद डॉक्टरों ने वापस ऋषिपाल को आईसीयू मे शिफ्ट किया हैं। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उससे मिलने पहुंचे।
अफवाहों का बाजार गर्म,खुद के बूते लोग लगा रहे कयास
इसजघन्य वारदात को लेकर आये दिन नई अफवाहें बाजार मे फैल रही है,इसको लेकर आम जन भ्रमित होने के साथ पुलिस के लिए भी यह अफवाहें नई परेशानी खडी कर रहे हैं। कभी आरोपियों को ट्रेस करने तो कभी पुलिस कभी भी आरोपियों को दबोचने की अफवाहें फैल रही है। वही सोशल साइट्स वाट्सअप पर भी ऐसे कई मैसेज चलाये जा रहे है जिनके पुलिस जांच में हाथ-पैर भी नहीं हैं। कुछ लोग तो पुलिस अधिकारियों को सीधे ही फोन करके उनसे वारदात खुलने के बारे मे पूछ रहे हैं।
इसके चलते अधिकारी भी जवाब देते-देते परेशान हो रहे हैं।
{अब तक 30 लोगों को बुलाकर की पूछताछ
नतीजा : अलग-अलगबयान,पुलिस खुद जांच में भटकी
{1300लोगों के मोबाइल नंबर की