पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस अलर्ट रहती तो टल जाता हादसा

पुलिस अलर्ट रहती तो टल जाता हादसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली . ट्रैक्टर ट्रॉली में इंसानों को इस कदर ठुंस ठुंस कर भरा गया कि हादसे के दौरान किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला। आमेट कस्बे से निकला इस ओवरलोड़ ट्रैक्टर को पुलिस थानों पर तैनात स्टाफ ने कही पर भी नहीं रोका। जबकि देसूरी नाल की तरफ जाने वाले ओवरलोड वाहनों की चैकिंग के विशेष निर्देश दिए जा चुके है इसके बावजूद पुलिस लापरवाह बनी रहती है।
उल्लेखनीय है कि देसूरी नाल में 7 सितम्बर 2007 की रात आज भी क्षेत्र के लोगो को याद है, जब सुचना मिली की एक श्रद्वालुओं से भरा टर्बो नाल में गिर गया है।
इस दुर्घटना में मौके पर 86 श्रद्वालुओं की मौत हुई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। यह प्रदेश का सबसे बड़ा सड़क हादसा था।

देसूरी चारभुजा नाल सड़क मार्ग दुर्घटना जोन बन चुका है, उसके बावजुद प्रशासन इस मार्ग पर हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नही उठा रहा है। अब तक सैकड़ों लोगों की इस मार्ग पर हुई दुर्घटना में जान जा चुकी है। जब-जब इस मार्ग पर कोई बड़ी दुर्घटना हुई है, प्रशासन ने ऐसे हादसों को रेाकने के लिए ठोस कदम उठाने का दावा करती है, मगर समय गुजरने के साथ प्रशासन उन दावों को भूल जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। यदि इस ओवरलोड ट्रैक्टर को पुलिस रोकती तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

19 का चारभुजा में उपचार

चार भुजा चिकित्सालय में मोहनी, धनाराम, शंकरलाल, धुलकी देवी, लक्ष्मी, छगनी, छगनलाल, सीता, बाबूलाल, प्रतापराम, सोहनलाल, चतराराम, पुष्पा, आंसुराम, तुलसी, पुजा, नरेश, पुजा, महेन्द्र, प्रियंका का उपचार किया गया।

कंबल की जुगत करनी पड़ी

देसूरीनाल में हुए हादसे के बाद पाली पहुंचाए गए घायलों को सर्दी में ठिठुरना पड़ा। घायलों के हॉस्पिटल में पहुंचने के बाद कंबल दिए गए। वहीं हॉस्पिटल से जोधपुर रैफर किए गए पहले तो बिना कंबल ही 108 में चढ़ा दिया। घायलों को कंबल नहीं देने पर लोग गुस्सा गए। बाद में कर्मचारियों ने घायलों के साथ कंबल दिए। साथ ही कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस के चालक कंपाउंडर को कंबल वापस लाने की बात भी कही।

एक बार फिर चीत्कार उठी देसूरी नाल

भैरूबाबा के दरबार में पुजा अर्चना कर अपने-अपने घर वापस लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रोली शनिवार की शाम सात बजे देसूरी चारभुजा मार्ग पर स्थित पंजाब मोड पर संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इस घटना में सात लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।