पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले ट्रेन, फिर एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

पहले ट्रेन, फिर एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब से जम्मू तवी एक्सप्रेस से शनिवार को पाली रही एक युवती ने ट्रेन के कोच में एक बच्चे को जन्म दिया, जब उसे स्टेशन से एंबुलेंस 108 से बांगड़ अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तो उसने एंबुलेंस में भी एक और बच्चे को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 19224 जम्मूतवी एक्सप्रेस शनिवार सुबह रोहट पहुंची तो इस ट्रेन के जनरल कोच में पंजाब से पाली रही मंडली निवासी पिस्ता (21) को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर रेलवे के अधिकारियों ने पाली स्टेशन मास्टर को सूचना देकर एंबुलेंस तैयार रखने को कहा। ट्रेन पाली पहुंचती उससे पहले ही पिस्ता की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर कोच में मौजूद अन्य महिलाओं ने इस पिस्ता को संभाला। इस बीच पाली पहुंचने से पहले ही पिस्ता ने ट्रेन के कोच में एक बच्चे को सुबह करीब 6 बजे जन्म दिया। इस दौरान जैसे ही यह ट्रेन पाली स्टेशन पर पहुंची तो प्रसूता पिस्ता को अस्पताल पहुंचाने के लिए सभी तैयारियां पूरी की हुई थी। ट्रेन के जनरल कोच से व्हील चेयर पर बैठाकर उसे स्टेशन के बाहर खड़ी एंबुलेंस 108 तक पहुंचाया गया।

यहां से पिस्ता को लेकर एंबुलेंस जैसे ही बांगड़ अस्पताल की ओेर रवाना हुई तो थोड़ी दूरी तक पहुंचने के बाद पिस्ता को फिर से तेज प्रसव पीड़ा हुई और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में एक और बच्चे को जन्म दिया। पिस्ता का पति पंजाब में मजदूरी करता है। उसके देवर मांगीलाल ने बताया कि पिस्ता और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल में जच्चा-बच्चा को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

पाली. बांगड़अस्पताल में मां दोनों बच्चे।