आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों का गठन होगा
गांवों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों काे अब आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वयं सहायता समूह, 100 प्रतिशत टीकाकरण, संस्थागत प्रसव काे प्रोत्साहन, पोषाहार अन्य ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
इन आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहयोगिनी को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कीर्ति नूरुका ने बताया कि आदर्श आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पूरे जिलेभर के आंगनवाड़ी केंद्रों के चिन्हीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद इन केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।
प्रशिक्षणके साथ साथ शह-शैक्षिक गतिविधियों का संचालन भी होगा
आदर्शआंगनवाड़ी केंद्रों के गठन के बाद इन केंद्रों पर बच्चों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ सहशैक्षिक गतिविधियों का संचालन भी किया जाएगा। साथ ही बच्चों को प्रशिक्षित करने का कार्य भी किया जाएगा। पाली ग्रामीण मंडल में जवाडिय़ा बोमादडा गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।