- Hindi News
- सांसद ने परियोजनाओं की मंजूरी केंद्रीय मंत्री का आभार जताया
सांसद ने परियोजनाओं की मंजूरी केंद्रीय मंत्री का आभार जताया
सांसद पीपी चौधरी ने केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल को पाली शहर की समस्त रोड लाइटों को एलईडी में बदले जाने एवं जोधपुर एवं जैसलमेर में तीन नए सोलर पार्क खोलने के लिए आभार जताया है। राजस्थान सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शनिवार को राज्य में विभिन्न योजनाओं के लिए 60 हजार करोड़ रुपए आवंटित करने के लिए भी केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया। साथ ही सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पश्चिमी राजस्थान के नेतरा से मंडोर में राजमार्ग निर्माण के लिए 4000 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास के लिए भी उनका आभार जताया।