- Hindi News
- नशा मुक्ति केंद्र में बहु विकलांग सहायता शिविर आज
नशा मुक्ति केंद्र में बहु विकलांग सहायता शिविर आज
पाली. राजस्थानमहिला कल्याण मंडल चाचियावास के तत्वावधान में रविवार को बहु विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। संगठन के शंभुसिंह ने बताया कि कचहरी स्थित नशामुक्ति केन्द्र में इस शिविर का आयोजन रखा गया है। इसके तहत मानसिक विकलांग, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, बहु विकलांग बच्चों के विकलांगता प्रमाण पत्र, रोडवेज रियायती पत्र, रेलवे किराया छूट प्रमाण पत्र आदि बनवाने की जानकारी और इसके लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा। शिविर में आने वालों को अपने साथ राशन कार्ड और 8 पासपोर्ट साइज के फोटो के अलावा विकलांगता, आय, मूल निवासी, बीपीएल और जन्म प्रमाण सहित आधार कार्ड लेकर आना होगा।
यह संस्था 1988 से ही मानसिक विकलांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण एवं पुनर्वास का काम कर रही है।