पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुकुल आश्रम को भेंट कर दी बेटी की शादी में मिली बधाई की रािश

गुरुकुल आश्रम को भेंट कर दी बेटी की शादी में मिली बधाई की रािश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनी बेटी की शादी के भोज में सगे संबंधियों शुभचिंतकों की ओर से उपहार स्वरूप दी गई राशि चंदानी परिवार ने एक आश्रम के विकास के लिए भेंट कर अनोखी पहल की है।

जानकारी के अनुसार वासूदेव चंदानी की बेटी डिंपल की शादी शनिवार को एमपी के नरेंद्र लालवानी के साथ हुई। डिंपल के पिता चंदानी ने जोधपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में बेटी के शादी के उपलक्ष्य में भोज का आयोजन रखा। इस दौरान आमंत्रित सगे संबंधियों शुभचिंतकों की ओर से उपहार स्वरूप लिफाफों में दी गई बधाई की राशि उन्होंने गुरुकुल आश्रम को दान कर दी। चंदानी ने भोज में शामिल होने वाले मेहमानों से बधाई के लिफाफे लेने के बजाए रिसॉर्ट के मुख्य गेट पर रखे आश्रम के दानपात्र में डालने का निवेदन करते दिखाई दिए। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि ऐसा करने की उन्हें कहीं से प्रेरणा नहीं मिली है, वे खुद आश्रम के ट्रस्टी हैं। आश्रम के विकास और बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने बेटी की शादी में मेहमानों की ओर से लिफाफों में दी जाने वाली बधाई की सारी राशि आश्रम को भेंट करने का पहले से ही निर्णय ले लिया था। यह राशि आश्रम के विकास, बच्चों की पढ़ाई वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार में खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि आश्रम में कुल 18 बच्चे अध्ययनरत हैं। उन्हें आर्य वैदिक संस्कृति का ज्ञान करवाया जाता है। हालांकि लिफाफों में बधाई के रूप में कितनी राशि प्राप्त हुई है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

लोगों ने भी की सराहना

भोजमें आए सभी मेहमानों ने चंदानी के इस अनूठे कार्य की सराहना की। कई लोग जब भोजन कर चंदानी को लिफाफा भेंट करने पहुंचे तो उन्होंने मुख्यद्वार पर दानपात्र में लिफाफा रखने का निवेदन किया। इस पर कई लोगों ने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने आश्रम के लिए पूरी तरह समर्पित होने की बात कही।

बेटी की शादी की बधाई में मिली राशि स्वामी ऋतमानंद गुरुकुल विज्ञान आश्रम के विकास के लिए की भेंट

अनूठी पहल

शादी में आए मेहमानों ने बधाई के रूप में अपनी तरफ से दिए जाने वाले नकदी के लिफाफे आश्रम के दान पात्र में डाल दिए।