पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पक्षकारों को मिले त्वरित न्याय : त्रिवेदी

पक्षकारों को मिले त्वरित न्याय : त्रिवेदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की निरीक्षण न्यायाधीश बेला एम.त्रिवेदी ने न्याय प्रक्रिया को और सरल बनाने की जरूरत बताते हुए इंसाफ की आस में आने वाले फरियादियों को अदालत में हर तरह की सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया। शनिवार को शहर के जिला न्यायालय में केंटीन रिकॉर्ड रूम का लोकार्पण और अधिवक्ता चैंबर तथा अंडरग्राउंड पार्किंग का शिलान्यास करने के बाद न्यायाधीश त्रिवेदी ने कहा कि कम समय में सरलता, त्वरित, पारदर्शी और सुविधापूर्ण न्याय दिलाना ही न्यायालय में सबके लिए स्वच्छता मिशन का आधार होना चाहिए। इस मौके पर जिला न्यायाधीश प्रभा शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में गुणवत्तापूर्ण न्याय का भरोसा दिलाया।

केंटीनअभिलेखागार का लोकार्पण : इसमौके पर न्यायाधीश बेला एम त्रिवेदी ने न्यायालय परिसर में नवनिर्मित केंटीन एवं 16 लाख रुपए की लागत से बने अभिलेखागार कक्ष का लोकार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने अंडरग्राउंड पार्किग एवं अधिवक्ता चैंबर्स के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इन दोनों कार्यों पर 638 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे और 52 अधिवक्ता के चेंबर्स बनेंगे। इससे पूर्व जयपुर से पाली पहुंचीं न्यायाधीश त्रिवेदी को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ आनर देने के बाद प्रोटोकॉल अधिकारी पीएस चौहान की अगुवाई में सभी न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

बारएसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ : कार्यक्रममें न्यायाधीश त्रिवेदी ने बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को संविधान और बार एसोसिएशन के विधान की शपथ दिलाई। उन्होने विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

बारएसोसिएशन ने रखी कई मांगें : कार्यक्रममें बार एसोसिएशन अध्यक्ष पीएम जोशी ने न्यायालय में दो अपर न्यायालय खोले जाने के साथ एनडीपीएस एक्ट आर्थिक अपराध के निपटारे की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करने एवं मोटर दुर्घटना मामलों के निपटारे के लिए न्यायाधीश के रिक्त पद पर नियुक्ति की मांग की। साथ ही यह भी विश्वास दिलाया कि बार एसोसिएशन की तरफ से पक्षकारों को परेशान करने वाले किसी भी तरह के फैसले नहीं किए जाएंगे।

इस अवसर पर कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर वरिष्ठ अधिवक्ता भगवानसिंह देवड़ा, सज्जनमल, श्रीकृष्णदास, रेवतसिंह, सुमेरसिंह, दीपाराम, कमलेश दवेरा, महेंद्रसिंह मेड़तिया, भवानीसिंह राणावत, अर्जुनसिंह चारण दिनेश कुमावत एवं बार