पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 668 भामाशाह 222 आधार कार्ड बनाए

शिविर में 668 भामाशाह 222 आधार कार्ड बनाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुदापुरा ग्राम पंचायत में आयोजित चार दिवसीय भामाशाह शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें 668 भामाशाह कार्ड एवं 222 आधार कार्ड बनाये गये। शिविर में ग्राम पंचायत छोड़ा, काणा, वीरमपुरा रेबारियान, दुदापुरा गांवों के ग्रामीण लाभान्वित हुए।

शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार रामसिंह राव ने बताया कि दुदापुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 9 12 दिसम्बर तक भामाशाह शिविर आयोजित किया गया। सरपंच श्रीमती दरिया मेघवाल ने बताया कि शिविर में 2370 परिवारों के भामाशाह कार्ड 668, आधार 222, बैंक खाते 399, विकलांग सर्वे 43, पेंशन सत्यापन 290, राशन कार्ड संशोधन 53 किये गये। समापन के मौके पर सरपंच ने शिविर में सहयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ग्रामीणों का आभार जताया। इस मौके एईएन कुंभसिंह भाटी, पटवारी टिकमचंद मेघवाल, ग्रुप सचिव रूपसिंह चारण, कृषि पर्यवेक्षक धर्मपालसिंह, कनिष्ठ लिपिक ललित मेवाड़ा आदि मौजूद थे।