पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर विभाग ने 7.86 करोड़ की अघोषित संपत्ति पकड़ी

आयकर विभाग ने 7.86 करोड़ की अघोषित संपत्ति पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकरविभाग ने टेक्सटाइल ज्वैलरी से संबंधित चार व्यवसायियों के यहां मंगलवार को सर्वे की कार्रवाई पूरी करने बाद 7.86 करोड़ की अघोषित संपत्ति पकड़ी है। आयकर आयुक्त द्वितीय ओपी मीणा ने बताया कि आयकर आयुक्त पीके शर्मा के निर्देश पर सोमवार को चारों व्यवसायियों के ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई श़ुरू की गई जो मंगलवार तक चली। इस कार्रवाई में दो टेक्सटाइल व्यवसायियों के यहां 6.51 करोड़ दो ज्वैलर्स के यहां से 1.35 करोड़ की अघोषित संपत्ति पकड़ी। उन्होंने बताया कि इन व्यवसायियों के जोधपुर, बालोतरा, पाली, जसोल अहमदाबाद स्थित कारोबार स्थल पर सर्वे के दौरान अघोषित संपत्ति उजागर हुई। आयकर विभाग के जॉइंट कमिश्नर जयसिंह, राकेश राणा, पीआर मिर्धा के नेतृत्व में नौ टीमों ने दो दिन सर्वे कार्रवाई की।