- Hindi News
- कागजों में बना दी 83 लाख की कच्ची सड़कें, भुगतान के लिए प्रयास जारी
कागजों में बना दी 83 लाख की कच्ची सड़कें, भुगतान के लिए प्रयास जारी
शहरकी कई बस्तियों में कच्ची सड़क (ग्रेवल सड़क) बनाने के लिए नगर परिषद के तत्कालीन बोर्ड ने 83 लाख रुपए का टेंडर जारी कर बजट भी इश्यू कर दिया, मगर इन स्थानों पर एक इंच भी कच्ची सड़क नहीं बन पाई। हैरत की बात है कि जहां सड़क निर्माण की बात की जा रही वहां एक ट्रॉली मिट्टी तक नहीं डाली गई है। कागजों में ही ग्रेवल सड़क बनाने वाली इस फर्म ने अब भुगतान करने के लिए कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए अधिकारियों से मिलकर बाकायदा एमबी (मेजरमेंट बुक) तक तैयार करवा ली। इस बारे में भाजपा पार्षद राकेश भाटी को भनक लगी तब जाकर यह मामला सामने आया। भाटी ने इसे लेकर चेयरमैन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है, वहीं पूरा मामला सीएमओ को भी भेजा है।
मिलीभगतसे तैयार हो गई मेजरमेंट बुक भी
बतायाजाता है कि इन स्थानों पर टेंडर जारी हुए एक से डेढ़ साल तक का समय हो चुका है। इन वार्डों में काम नहीं होने के बावजूद अब इनका भुगतान उठाने की तैयारी हो गई है। अधिकारियों के द्वारा बनाई गई एमबी संख्या 1431 (मेजरमेंट बुक) में कार्य पूरा होना बता दिया गया है। इस बारे में भाजपा पार्षद राकेश भाटी का कहना है कि संबंधित स्थानों पर काम नहीं होने के बाद भी अधिकारियों की कथित मिलीभगत से भुगतान करने की कोशिश की जा रही है।
पार्षद सूची थमाते रहे, ठेकेदार पहुंचा ही नहीं
अपनेवार्ड में ग्रेवल सड़क का ठेका होने के बाद क्षेत्रीय पार्षद कृष्णा कंवर तथा उनके पति भाजपा नेता पदमसिंह राणावत कई बार नगरपरिषद के अधिकारियों तथा ठेकेदार के पास अपने क्षेत्र की बस्ती गुर्जरों का ढाणा, सिंधियों की ढाणी, नहर क्षेत्र के आसपास बसी बस्ती में ग्रेवल सड़क का निर्माण करने के लिए घूमते रहे। इस बार भी वार्ड 45 से जीती भाजपा पार्षद कृष्णा कंवर ने निकाय चुनाव से पहले भी ठेकेदार को फोन करके कहा था, मगर वह आज तक नहीं पहुंचा। भाजपा नेता राणावत का कहना है कि उनके क्षेत्र में यह इलाके आज भी सड़क को तरस रहे हैं।
एमबी में दर्शा दी अन्य बस्तियां
मेजरमेंटबुक में अधिकारियों ने जिन स्थानों पर ग्रेवल सड़कों का निर्माण करना बताया गया है, उसमें वार्ड 45 में तो भैरव नगर, भैरवा माेटर्स, महालक्ष्मी नगर, रजत विहार, खेतेश्वर नगर शामिल किया गया है। अव्वल तो यह बस्तियां उक्त वार्ड के दायरे में भी नहीं आतीं। साथ ही भैरवा मोटर्स के पीछे सड़क बनाना बताया गया है, व